कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कत्थक यज्ञ

कथक सम्राट पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी वरिष्ठ शिष्या, नटराज संगीत अकादमी की निदेशिका संगीता सिन्हा ने कधक यज्ञ का आयोजन किया. अपने गुरु को समर्पित इस अनोखे गुरु प्रणामी कार्यक्रम में शहर, प्रदेश एवं देश भर के 20 से अधिक कथक कलाकारों को उन्होंने आमंत्रित किया. दुर्गा कुंड स्थित श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ उद्यमी एवं कला संस्कृति सेवी भगीरथ जालान, पंडित बिरजू महाराज की वरिष्ठ शिष्या उर्मिला, रेनु एवं कार्यक्रम संयोजिका संगीता सिन्हा ने समवेत रूप से किया।

उक्त सभी लोगों ने महाराज के साथ जुड़ी अपनी यादें साँझा की और उन्हें याद किया, बनारस में हर वर्ष संगीता सिन्हा के नटराज संगीत अकादमी द्वारा आयोजित कथक महोत्सव और कथक नृत्य कार्यशाला में पंडित बिरजू महाराज आते थे. अब इस लोक से उनके परलोक जाने के बाद भी बनारस में उन्हें याद किया जाता है और हमेशा याद किया जाता रहेगा.वक्तव्य सत्र के बाद नृत्य का कार्यक्रम आरम्भ हुआ जिसमें युवा से लेकर वरिष्ठ कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए पंडित बिरजू महाराज को याद किया.अतिथियों एवं कलाकारों को धन्यवाद, कार्यक्रम संयोजिका संगीता सिन्हा ने दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post