निषाद राज जयंती पर दशाश्वमेध घाट से धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा

निषाद राज जयंती के अवसर पर दशाश्वमेध घाट से भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे और पूरे उत्साह के साथ निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरे मार्ग में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।यह शोभायात्रा दशाश्वमेध घाट से प्रारंभ होकर गोदौलिया, जंगमबाड़ी, मदनपुरा होते हुए नारद घाट, सोनारपुरा तक पहुंची।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस आयोजन में विशेष रूप से नाविक (निषाद) समाज के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न देव स्वरूप और झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी समुचित इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



Post a Comment

Previous Post Next Post