विश्व क्षय रोग दिवस पर मंडलीय अस्पताल में सम्मान समारोह, 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी वाराणसी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP), वाराणसी के अंतर्गत टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। साथ ही टीबी उन्मूलन की दिशा में जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 100 दिवसीय विशेष अभियान की भी शुरुआत की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नीलकंठ तिवारी ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गांव-गांव तक जागरूकता अभियान चलाकर ही “टीबी मुक्त भारत” का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीबी के लक्षण, जांच और मुफ्त इलाज की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे समय रहते जांच कराएं और इलाज पूरा करें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी, ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post