संजय मिश्रा ने किए काल भैरव मंदिर के दर्शन, चाय की दुकान पर बनाया सैंडविच

वाराणसी। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा इन दिनों आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में नजर आए। उन्होंने यहां स्थित काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया और भगवान का आशीर्वाद लिया।दर्शन के बाद संजय मिश्रा शहर की गलियों में आम लोगों के बीच घुलते-मिलते दिखे। इस दौरान वे एक स्थानीय चाय की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने खुद सैंडविच बनाया और लोगों के साथ समय बिताया। उनका यह सहज अंदाज वहां मौजूद लोगों को काफी पसंद आया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “काशी बदल रही है, यहां काफी विकास हो रहा है, लेकिन इसकी आत्मा आज भी वैसी ही है।” उन्होंने शहर की संस्कृति, आध्यात्मिकता और यहां के लोगों की सरलता की जमकर तारीफ की।स्थानीय लोगों ने भी अभिनेता के इस व्यवहार की सराहना की और कहा कि इतने बड़े कलाकार का इस तरह आम लोगों के बीच आना काशी की खासियत को दर्शाता है।वाराणसी में संजय मिश्रा की यह यात्रा आध्यात्म और सादगी का अनूठा संगम बनकर सामने आई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post