स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, चुर्क में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। परिणाम वितरण के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने जैसे ही अपना प्रगतिपत्र प्राप्त किया, उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। वहीं अभिभावक भी बच्चों की सफलता से काफी उत्साहित नजर आए।विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों में प्री-नर्सरी के सत्यम (99.80%), एलकेजी की कर्निका चौधरी (99.20%), यूकेजी की आराध्या कुमारी व आश्रय (99.20%), कक्षा 1 की सानवी सेठ (99.13%), कक्षा 2 के रुद्र कुशवाहा (98.31%), कक्षा 3 के रनवीर वर्मा (96.88%), कक्षा 4 की अनुराधा (97.31%), कक्षा 5 के आदर्श चंद्रवंशी (99.19%), कक्षा 6 की रितिका परिहार (96.81%), कक्षा 7 की अदिति गुप्ता (98.13%), कक्षा 8 की रिया (98.69%), कक्षा 9 की प्रियांशी मौर्या (98%) एवं कक्षा 11 की श्रेया सिंह (85.40%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव एवं प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा समाज की आत्मा है, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचती है। उन्होंने छात्रों को बुद्धिमत्ता के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर भी जोर देने की सलाह दी।प्रधानाचार्य डॉ. एस.के. चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने मेधावी छात्रों को निरंतर मेहनत करते रहने और अन्य छात्रों को और अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे। मंच संचालन फरहीन सिद्दीकी ने किया।

