अघोर स्वरूप में निकली बाबा मशाननाथ की भव्य शोभायात्रा, मणिकर्णिका घाट पर हुआ समापन

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर काशी में बाबा मशाननाथ की भव्य एवं भावपूर्ण शोभायात्रा अघोर स्वरूप में धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला।शोभायात्रा का शुभारंभ महामृत्युंजय मंदिर के समीप स्थित माता ज्वालादेवी मंदिर से हुआ। इसके बाद यात्रा डीएवी कॉलेज, लोहिया चौराहा, मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग और चौक होते हुए मणिकर्णिका घाट स्थित बाबा मशाननाथ के धाम तक पहुंची।

पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे और भक्तगण भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। शोभायात्रा में बाबा मशाननाथ की पालकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ा रहे थे।मणिकर्णिका घाट पहुंचकर लोधेश्वर महादेव के समीप विधि-विधान से महाआरती की गई। इसके पश्चात दत्तात्रेय जी को समर्पित भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ-साथ साधु-संतों की भी विशेष सहभागिता रही। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर आयोजित यह शोभायात्रा काशी की प्राचीन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।



Post a Comment

Previous Post Next Post