भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदर्शन, आदिवासी वेशभूषा में कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर आदिवासी वेशभूषा में प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन का नेतृत्व जिला महामंत्री अरुण कुमार गौड़ ने किया। उनके नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई।

कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में गोंड (गौड़) अनुसूचित जनजाति के जाति प्रमाण पत्र को सही तरीके से जारी करने की मांग शामिल रही। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही दिक्कतों के कारण समाज के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की अपील की।





Post a Comment

Previous Post Next Post