स्वामी अभिनंदन आश्रम महाराज की निर्वाण तिथि श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई

रविंद्रपुरी कॉलोनी स्थित मधुसूदन मठ में ब्रह्मलीन स्वामी अभिनंदन आश्रम महाराज जी की निर्वाण तिथि श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मठ परिसर में संतों, शिष्यों और श्रद्धालुओं का विशेष समागम देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी अभिनंदन आश्रम महाराज जी के चित्रपट पर विधिवत पूजन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। उपस्थित संतों और श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मठ के महंत स्वामी विष्णु देव आश्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में काशी दंडी समाज के अध्यक्ष विमल देव आश्रम, कामरूप मठ के महंत स्वामी शुद्धानंद तीर्थ महाराज सहित विभिन्न मठों के संत-महंतों ने सहभागिता की। सभी संतों ने पूजन कर महाराज जी के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उपस्थित भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया।देश के विभिन्न राज्यों—उत्तर प्रदेश, कोलकाता, बिहार, राजस्थान एवं गुजरात से आए श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर संतों का पूजन किया।कार्यक्रम के अंत में दंडी स्वामियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संतों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post