वाराणसी। सातवें रानी सती मंगल महोत्सव के तहत मैदागिन से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। आकर्षक झांकियों और भजन-कीर्तन के बीच निकली प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभात फेरी में महिलाएं लाल परिधान में सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। वहीं, श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए मां रानी सती के जयकारे लगा रहे थे। विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रभात फेरी जगतगंज स्थित रानी धाम पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा।
सातवां रानी सती मंगल महोत्सव 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
Tags
Trending

