वाराणसी व्यापार मंडल की शाखा पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल, वाराणसी महिला व्यापार मंडल, पूर्वाचल औद्योगिक ठेला पटरी व्यापार मंडल, जिला महिला व्यापार मंडल, सारनाथ महिला व्यापार मंडल, अल्पसंख्य महिला व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से पराड़कर भवन में प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि विगत कुछ दिनों से एक महिला खुद को वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष बता रही हैं जो की पूर्व मे इस पद पर थी जिसका नाम सुनीता सोनी है, व्यापार मंडल के नियमों के विरुद्ध जाकर यह महिला दबंगई, बतमीजी करती थी।
अभी कुछ महिने पहले सिगरा थाने में इसके खिलाफ FIR भी दर्ज हुई है। व्यापार मंडल में जुड़ कर पैसे कमाना जैसे गलत काम को यह महिला धड़ल्ले से कर रही थी। उन्होंने कहा कि वाराणसी व्यापार मंडल किसी भी गलत काम करने वाले लोगों का साथ नहीं देता वाराणसी व्यापार मंडल सदैव व्यापरियों का हितैषी हैं और सर्व समाज के भले के लिए काम करता हैं।