नासिरपुर स्थित विवेक नगर में स्वास्थ विभाग व नगर निगम द्वारा मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर फागिंग कराया जा रहा है। इसी के तहत निवासी राजेश त्रिपाठी नें बताया कि विवेक नगर ही एक ऐसी जगह है जहाँ सभी मूल भूत सुविधाओं का अभाव शुरू से बना हुआ है। यहाँ रोड़ लाईट, पानी के निकासी से लेकर सड़क तक की समस्या है। यहाँ जगह जगह साल भर सीवर का गंदा पानी जमा रहता है। जिससे यहाँ तरह-तरह के कीड़े - मकोड़े और मच्छरों का ढ़ेर बना रहता हैं। इस गली में लोग गाय और भैंस पाले हुए हैं जिसके कचरे का निस्तारण उचित प्रबन्धन उन लोगो द्वारा नही किया जाता हैं। जिससे बरसात में स्थिति और भी नरकीय हो जाती है।
इसी कड़ी में प्रधान पति गोपाल यादव ने जनता से बात करने के उपरांत कहा कि यहाँ नगर निगम से बात कर बहुत जल्द ही रोड लाईट लगवाई जायगी और अभी मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए पूरे विवेक नगर और महामनापुरी में फागिंग का कार्य चल रहा है।