चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही देर में उसे पकड़ लिया। यह कार्रवाई एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी के निर्देशन में थाना प्रभारी वीके शुक्ला और पियरी चौकी प्रभारी विकास मिश्र की टीम ने की।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद सोमवार को एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को आवश्यक चिकित्सा एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है।
पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। नाबालिग की पहचान गोपनीय रखते हुए प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


