स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क में तीन दिवसीय वार्षिक अंतर्सदनीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रणेता स्वामी हरसेवानंद जी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

प्रतियोगिता में विद्यालय के विवेकानंद, टैगोर, दयानंद और रमन सदन के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान खो-खो, बैडमिंटन, स्पून रेस, शतरंज और कैरम सहित विभिन्न इंडोर और आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

विद्यालय के सचिव एवं प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के साथ उनके स्वस्थ शरीर और मन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है, लेकिन हार भी जीवन में महत्वपूर्ण सीख देती है।

प्रतियोगिता 8 से 10 अक्टूबर तक विद्यालय के क्रीड़ांगन में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ए.के. वर्मा, खेल प्रशिक्षक गोरखनाथ, विकास सिंह, चंचला मिश्रा, आलोक तिवारी, बी.डी. पांडेय, राघव मणि मिश्रा, सुप्रिया मौर्या, संतोष विश्वकर्मा, ओ.पी. यादव, अंजना पांडेय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post