एमएलसी चुनाव में 7 पर्चे खारिज, शिक्षक सीट पर 10 और स्नातक में 24 प्रत्याशी

वाराणसी में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच के बाद सात प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए गए। निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने दस्तावेजों में जरूरी कमियां पाए जाने के बाद यह निर्णय लिया। खारिज नामांकनों में शिक्षक सीट के चार और स्नातक सीट के तीन प्रत्याशी शामिल हैं।

स्नातक सीट पर पंकज गौतम, प्रशांत कुमार और रंजीत यादव के नामांकन निरस्त हुए हैं। वहीं शिक्षक सीट पर अखिलेंद्र कुमार, कपिलदेव यादव, डॉ. कृष्ण मोहन यादव और डॉ. बृजेश भारतीय के पर्चे खारिज किए गए। जांच के दौरान कुछ प्रत्याशियों के दस्तावेजों में सामान्य त्रुटियां भी मिलीं, जिन्हें प्रक्रिया के तहत स्वीकार कर लिया गया। शिक्षक सीट से ऋतिका दुबे का नामांकन वैध पाया गया है।

सात नामांकन रद्द होने के बाद अब स्नातक सीट पर 24 और शिक्षक सीट पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। 9 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद दोनों सीटों की तस्वीर और स्पष्ट होगी। 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना प्रस्तावित है। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा व मतदान व्यवस्था की निगरानी के लिए दो प्रेक्षक भी वाराणसी में मौजूद हैं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post