साकेत नगर कालोनी वार्ड नंबर 54 से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला पाण्डेय के पुत्र अर्जुन पांडेय के ऊपर जानलेवा हमला हुआ। जब अर्जुन पांडेय से बात हुई तो उन्होंने बताया कि हमारे ऊपर कुछ लोगों ने चारपाई कि पटीया से पीछे से सर पर वार किया जिससे मै मुँह के बल जमीन पर गिर गया इसके बाद वे लोग मुझे जाती सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली देने लगे और मेरे साथ मारपीट की जिससे मेरा सिर फट गया कन्धा और हाथ फ्रैक्चर हो गया।
शोर सुनकर जब लोग दौडे तब हमलावर मुझे छोड़ कर अन्धेरे का फायदा उठा कर भाग गये मेरे साथ के लोंगो ने मुझे बेहोशी की हालत में हास्पीटल में भर्ती करवाया है उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने थाने पर की है और वहाँ से केवल आश्वासन ही मिला है मेरे ऊपर जानलेवा हमले में दोषी लोगों के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही कि माँग करता हूं।
Tags
Trending
