सर्व सेवा संघ के ध्वस्तिकरण के खिलाफ लोगों ने की आवाज बुलंद, संघ के गेट पर हुआ प्रदर्शन

सत्ता के मनमाने पन के खिलाफ जे,पी,विरासत बचाओ संघर्ष समिति सर्व सेवा संघ राजघाट के द्वारा सर्वसेवा संघ के गेट पर सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित लोगों ने बताया कि रेलवे द्वारा चेतावनी दी गई हैं कि 30 जून को इस सर्व सेवा संघ को खाली कर दिया जाय इसे गिराया जाएगा। जो भी कब्जेदार है वह खाली कर दे। 

इन सब बातों की खबर जब अन्य नेताओं व समाजसेवियों को लगी तो भारी संख्या में लोगो ने पहुँच कर सरकार व पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए आवाज बुलंद किया और चेतावनी दी कि यह रेलवे की या किसी की जमीन नही है अगर सरकार व प्रशासन के लोग इस जमीन पर कोई विवाद खड़ा करते है तो इसके गम्भीर परिणाम होंगे। प्रदर्शन में प्रो,आनन्द कुमार ,कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, राम धीरज , चंदन पाल सर्व सेवा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष ,पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व मंत्री स,पा,सुरेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post