संपूर्णानन्द विश्वविद्यालय के 37 वें कुलपति के रूप में प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रो. बिहारी लाल शर्मा को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का स्थायी कुलपति नियुक्त किया है। जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को पद भार ग्रहण किया।
इस दौरान पदभार ग्रहण करने के बाद कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि ये संस्था अपना लगभग सवा दो सौ वर्ष पुराना गौरव पूर्ण इतिहास लेकर चली आ रही है। भारतीय विद्याओ की मानक ये संस्था है। इस संस्था में योग्य अधिकारी कर्मचारी और बहुत विद्वान आचार्य है। यहाँ क्षमता, सामर्थ्य की कोई कमी नही है। हमे ये सामर्थ्य को संजोकर के इस विश्वविद्यालय के उत्कर्ष के लिए उसका उपयोग करना है।