घोसी उपचुनाव में भाजपा की करारी हार व इंडिया गठबंधन की जीत पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लहुराबीर स्थित कैम्प कार्यालय पर आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया गया। बीते दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालते ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा दिल दिखाते हुए घोसी में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को एक पत्र जारी कर कांग्रेस का समर्थन दिए थे व उसके बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओ कार्यकर्ताओ ने खूब प्रचार प्रसार मेहनत किया सुधाकर सिंह के लिए।
नतीजा सबके सामने है प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थन से जीत सुनिश्चित हो गई थी व अब जीत में चार चांद लग गया।और उधर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यह स्पष्ट कर दिया की यह जीत समाजवादी पार्टी की नही बल्कि इन्डिया गठबंधन की जीत है। इस पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन में हर्ष का विषय है।वही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के गृह जनपद काशी में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके समर्थन पर मिली जीत की खुशी मनाई।