महानिदेशक, मानव संसाधन रेलवे बोर्ड मोहित सिन्हा ने बरेका का किया दौरा, बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही तकनीकी विषयों के बारे में ली जानकारी

महानिदेशक, मानव संसाधन मोहित सिन्हा ने बनारस रेल इंजन कारखाना का दौरा किया । इस अवसर पर बरेका कर्मशाला का भ्रमण किया। कर्मशाला भ्रमण के दौरान उन्होंने बरेका के विभिन्न कार्यशालाओं जैसे लोको फ्रेम शॉप, लोको असेम्बली शॉप, लोको टेस्ट शॉप गए, जहां पर उन्होंने विद्युत रेल इंजनों के उत्पादन से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य विद्युत इंजीनियर, लोको अरूण शर्मा ने उत्पादन गतिविधियों, निर्माण सुविधाओं, बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया एवं अन्य तकनीकी विषयों के बारे में विस्तारपुर्वक जानकारी दी । 

बरेका कीर्ति कक्ष में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम महानिदेशक, मानव संसाधन मोहित सिन्हां ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों से वार्ता किया। बरेका कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्रीकांत यादव, सदस्य नविन सिन्हा, अमित कुमार, अमित कुमार यादव, संजय कुमार, संतोष कुमार तथा हरि शंकर यादव, महामंत्री, ओ.बी.सी. एसोसिएशन के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों एवं हर्षदीप कुमार, जोनल कार्यकारी अध्यक्ष, एस.सी.-एस.टी. एसोसिएशन के नेतृत्व में अन्य सदस्यों ने बैठक की एवं कर्मचारियों से संबंधित मांगो पर विस्तारपुर्वक चर्चा की। इस दौरान कर्मचारी परिषद एवं दोनों संगठनों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सोंपा । 

महानिदेशक, मानव संसाधन मोहित सिन्हा ने बरेका के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों के साथ भी बैठक की । बैठक में महाप्रबंधक बासुदवे पांडा के साथ-साथ प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के. श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक रजनीश गुप्ता, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर प्रबीर कुमार साहा, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी रणविजय, प्रमुख मुख्य चिकित्सा  अधिकारी देवेश कुमार, मुख्य इंजीनियर वी.के.शुक्ला, मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी/टी.ओ.टी. अजय श्रीवास्तव, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी,मुख्यालय श्याम बाबू, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी,कर्मशाला राजेश कुमार, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी,मु. राज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ विधि अधिकारी मनीष सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी पियुष मिंज एवं जन सम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post