देव दीपावली मनाने को लेकर भ्रांतियां हुई दूर, सर्वसम्मति से 27 नवंबर को मनेगी देव दीपावली

 केंद्रीय देव दीपावली महासमिति की ओर से पराड़कर स्मृति भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आचार्य वागीश दत्त मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली महोत्सव 27 नवंबर को है काशी के समस्त गंगा घाटो एवं अनेक कुण्डो तालाबों, देव मंदिरों पर इस महा महोत्सव के अंतर्गत दीप प्रज्वलित किए जाते हैं इस वर्ष काशी के ही भिन्न-भिन्न पंचांगों में भेद के कारण कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के संदर्भ में 26 नवंबर एवं 27 नवंबर के यह दो दिनांक अलग-अलग पंचांग में दिए गए हैं जिससे काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। 

इस पर गहन विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष पंचांगों में सनातनियों के त्यौहारों पर जिस प्रकार से भेदभाव सामने आया है वो चिन्तनीय है। आज के समय मे सनातनियों में भेद उत्पन्न करने वाला, सनातन की संस्कृति परंपरा को कमजोर करने वाला यह कार्य तत्काल बंद होना चाहिए। लोक आस्था के महापर्व को प्राचीन परंपराओं का आश्रय लेकर परम्परानुसार मनाया जाना तय हुआ है. इस वर्ष देव दीपावली महोत्सव कार्तिक पूर्णिमा उदया तिथि वाली यानी सुर्योदय की पूर्णिमा स्नान दान की व्रत की पूर्णिमा 27 नवंबर की सायं काल मनाने का  निर्णय लिया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post