वाराणसी में गंगा के जलस्तर में अब गिरावट आने लगी है। जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है। शुक्रवार को केन्द्रीय जल आयोग द्वारा जारी आंकड़ें के अनुसार जलस्तर 65.07 मीटर रिकार्ड किया गया। गंगा का जलस्तर पिछले दिनों तेजी से बढ़ रहा था। घाट डूब गए थे। वहीं तटवर्ती इलाकों में पानी भरने लगा था।
सावधानी के तौर पर गंगा में नौका संचालन भी बंद कर दिया गया था। लेकिन अब नौका संचालन शाम 5 बजे तक होने लगा हैं। वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। ऐसे में जलस्तर चेतावनी बिंदु से लगभग पांच मीटर नीचे है।
Tags
Trending