पं. कमलापति त्रिपाठी जयंती समारोह के संदर्भ में आयोजित हुई प्रेस-वार्ता

परम्परागत पं. कमलापति त्रिपाठी जयन्ती एवं पं. कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय सम्मान समर्पण समारोह इस वर्ष भी तीन सितम्बर को औरंगाबाद स्थित त्रिपाठी आवास परिसर में आयोजित हो रहा है। जयंती समारोह में जेएनयू के पूर्व आचार्य एवं संघ लोकसेवा आयोग सदस्य रहे राष्ट्रीय ख्याति के साहित्यकार प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल को एक लाख रुपये पुरस्कार धनराशि सहित पं. कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया जायेगा। औरंगाबाद में एक पत्रकार वार्ता के बीच समारोह के आयोजन की जानकारी देते हुए पं. कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेशपति त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल का "पं. नेहरू की धर्म नीति" विषय पर विशेष व्याख्यान भी होगा। 


उनके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष सान्निध्य रहेगा। अध्यक्षता सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय करेंगे। उन्होंने बताया कि हर वर्ष इस परम्परागत आयोजन के मौके पर पं कमलापति त्रिपाठी की अब अप्राप्य पुस्तकीय रचनाओं को पुनः प्रकाशित करने के क्रम में इस वर्ष "बंदी की चेतना' का प्रकाशन फाउंडेशन द्वारा हो रहा है। उसके नवप्रकाशित संस्करण का समारोह में लोकार्पण भी किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post