देव दीपावली के दृष्टिगत जोरों शोरो से चल रही तैयारिया, नाविकों संग हुई बैठक

 देव दीपावली का पर्व अब नजदीकी है और काशी में मनाई जाने वाली देव दीपावली विश्व प्रसिद्ध है इसमें देश ही नहीं विदेश से भी सैलानी पर्यटक देव दीपावली देखने के लिए काशी आते हैं ऐसे में काशी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो और देव दीपावली का संपूर्ण कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो इसके लिए जोरों शोरों से तैयारी चल रही है इसी क्रम में आज प्रशासनिक अधिकारियों ने नाविक समाज के संग बैठक की। 

देव दीपावली पर काफी संख्या में लोग नावों से इस नजारे को देखते हैं ऐसे में नाविको को सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए मानक के अनुरूप ही सवारी बिठाने सहित लाइफ जैकेट के इस्तेमाल और अन्य चीजों पर उन्हें निर्देशित किया गया साथ यह हिदायत दी गई कि जो भी नाविक शासन प्रशासन के नियमों का पालन नहीं करेगा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी बैठक के दौरान विशेष रूप से क्षमता से ज्यादा सवारी नहीं बिठाने के निर्देश दिए गए और खास यह होगा की गंगा में डिवाइड लगाए जाएंगे। 

वही देव दीपावली के मद्देनजर वाराणसी और विंध्याचल के उप निदेशक पर्यटन राजेश कुमार रावत से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि देव दीपावली काशी का बहुत प्रतिष्ठित पर्व है देव दीपावली को लेकर लोगों में बहुत जिज्ञासा रहती है इस बार देव दीपावली 27 नवंबर को है 23से 26 नवंबर तक गंगा महोत्सव है और 27 को देव दीपावली है इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 2 मंच बनाए गए हैं एक राजेंद्र प्रसाद घाट और दूसरा राजघाट। पहली बार ये दो स्टेज पर कार्यक्रम हो रहा है । उन्होंने आगे बताया की जो काशी सांसद सास्कृतिक महोत्सव के विजताओं को हम लोगों ने राजेंद्र प्रसाद घाट का मंच दिया है और राजघाट पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमे कई जिले से नामचीन कलाकारों के अलावा बॉलीवुड से भी कलाकार आयेंगे ।उन्होंने आगे बताया की ये कार्यक्रम शाम 6 बजे से चालू होगा और रात साढ़े दस बजे तक चलेगा ये सब कार्यक्रम कई दिनों तक चलेगा और देव दीपावली के दिन खास प्रोजेक्शन मैपिंग जो गंगा द्वार पर होगी इसके अलावा एक ग्रीन फायर कैटर शो है जो घाट के अपोजिट साइड में होगा ।ये सब बड़े आयोजन होंगे इसके साथ 11लाख दिए घाट पर जलेंगे इसके अलावा 1लाख दिए गाय के गोबर से बने दिए जलेंगे और ये गंगा नदी के दोनो तरफ जलेंगे यानी घाट के अलावा रेत पर भी इस बार दिए जलेंगे ।

वही अपर पुलिस आयुक्त एस चनप्पा, अपर पुलिस उपायुक्त काशी चंद्रकांत मीणा, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अवधेश पांडेय व नगर निगम के अधिकारी, स्थानीय पुलिस ने देव दीपावली से पूर्व घाटों का औचक निरीक्षण किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post