श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन पूजन समेत विविध प्रसंग का हुआ वर्णन

गणेश पूरी कालोनी सुसुवावी में चल रहे श्रीमद भागवत की कथा का पांचवा दिन रहा। व्यास पंडित प्रवीण पाण्डेय महाराजने बताया की आज कथा का पांचवा दिन है जिसमे भगवान कृष्ण के जन्म के बाद का प्रसंग आया,जन्म के बाद सबसे पहले पूतना राछसी का प्रसंग है आगे बात करने पर व्यास प्रवीण पाण्डेय महाराज ने बताया की कलजुग के भगवान गोवर्धन हैं और ब्रज में ब्रजवासियों ने उनका पूजन किया जिससे इंद्र महाराज क्रोधित हो गए और पूरे ब्रज में बारिश करवाने लगे . 

तब प्रभु ने गोवर्धन पर्वत को अपने कानी उंगली पर उठा कर पूरे ब्रज वासियों की रक्षा किया जिससे ये गोवर्धन पूजा आज भी होती है। हम लोगों ने भी गोवर्धन जी की विधि पूर्वक पूजा की है. वही जब श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने आई  डॉक्टर गीता भट्ट ने बताया की मै व्यास प्रवीण पांडे महाराज जी से कथा सुनने आई हूं आज व्यास जी ने बताया की श्रीकृष्ण जी की लीला को देखने के लिए स्वयं महादेव जी धरती पर आए थे और गोपी का रूप धरकर कृष्ण लीला का आनंद लिए . वही डॉक्टर रवि सिंह भी आज कथा  में सम्मिलित हुए जब उनसे कथा के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया की प्रभु के बचपन की लीला सुन कर बहुत अच्छा लगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post