भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया काव्य लेखन प्रतियोगिता, सरकार की उपलब्धियां रही केंद्र बिंदु

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे अभियान"काव्य लेखन प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया। धूपचंडी स्थित ब्रज विलास पूजा दीक्षित के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए नम्रता चौरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा काशी क्षेत्र ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी सुरक्षा के हितों को देखते हुए बहुत कार्य किए है। बेटियों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की गई। इसके अलावा महिलाओं के सम्मान के लिए मातृ शक्ति वंदना जैसे अनेक कार्यक्रम कराए जा रहे है।

बीजेपी महिला कार्यसेविका काशी क्षेत्र की मंत्री पुजा दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमेशा कृत्संकल्प हैं।भाजपा सरकार ने बहन बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की  है। ताकि नारी शक्ति समाज में आगे बढ़कर देश की उन्नति में अपना योगदान दे सके। कार्यक्रम की कड़ी में महिला साहित्यकारों ने भारत को विश्व गुरु बनाने की राह पर ,विकसित भारत में महिला सशक्तिकरण तथा सांस्कृतिक विरासत का पुनरुत्थान विषयों पर काव्य पाठ किया। महिला साहित्यकार द्वारा इस काव्य पाठ में कुछ पत्रकार महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता दी।

विश्व गुरु बनाने की राह पर भारत में अंकिता त्रिपाठी ,अलंकृता त्रिपाठी,उपासना पांडे,प्रतिभा मिश्रा, संगीता मिश्रा ,दीपांजलि अग्रवाल ने नारी सशक्तिकरण पर अपना सिंह ,रेखा सिंह,पूनम गोठी, प्रियंका गुप्ता,नीलम चौबे,नेहा सिंह,अरुणिमा शर्मा,वंदना तिवारी न केवल काव्य लिखा बल्कि उसका वाचन भी किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला पत्रकार का सम्मान भी किया। सम्मान प्राप्त महिला पत्रकार में दैनिक जागरण से वंदना सिंह, भास्कर से वैशाली सिंह, ई टीवी से प्रतिमा तिवारी , अंकिता जी वाराणसी टुडे,सोनाली पटवा जयदेश न्यूज ,सुमनलता पब्लिक ऐप रहीं। नम्रता चौरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा और  पूजा दिक्षित,क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा ने सम्मलित रूप से इनको पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम की संयोजिका पूजा दीक्षित तथा संचालन दीपा जोशी ने किया

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post