रानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थल से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मैराथन का किया आयोजन

भदैनी क्षेत्र स्थित रानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थल से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के सामने पुष्पांजलि से किया। काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री को इस बार पुनः काशी से लड़ने का सौभाग्य मिला है। इसी खुशी में भदैनी से असि तक महिलाओं ने मैराथन किया और लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देने के लिए अपील भी की। 

कार्यक्रम के दौरान महिलाएं हाथों में तख्तिया ली हुई थी और चेहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाए हुई थी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने कहा कि रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है उन्होंने आगे कहा कि लगभग ढाई सौ की संख्या में हम महिलाएं इकट्ठी हुई है जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post