डी.एस रिसर्च सेंटर में विश्व किडनी दिवस पर संगोष्ठी हुई आयोजित

विश्व किडनी दिवस के अवसर पर रविन्द्रपुरी कॉलोनी स्थित प्राचीन भारतीय आयुर्वेदिक पद्धति से कैंसर के इलाज में अग्रणी संस्था डी यस रिसर्च सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के लगभग सभी अस्पतालों के प्रमुख आहार विशेषज्ञ उपस्थित रहे। साथ ही डॉक्टर एम एन सिंह नेफ्रो एक्सपर्ट के साथ आहार विशेषज्ञ साक्षी पाण्डेय ने अपना प्रेजेंटेशन दिया जिसमें किडनी और किडनी के साथ उसके कैंसर के संबंधों पर प्रकाश डाला । 

इसके साथ ही आहार विशेषज्ञ डॉक्टर सुनीता अस्थाना और रेखा गुप्ता भी प्रमुख वक्ताओं में उपस्थित रही । समस्त कार्यक्रम का संचालन डी यस रिसर्च सेंटर की आहार विशेषज्ञ मंजरी बाजपेयी ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोल्डी अरोड़ा ,निशा प्रकाश , आँचल सिंह ,वंदना, निवेदिता के साथ कर डी यस रिसर्च सेंटर के क्लिनिक इंचार्ज सुनील सिंह ,ब्रांडिंग हेड विनय  त्रिपाठी ,आयुर्वेदाचार्य काशिका सिंह के अलावा सुरभि सिंह और सृष्टि जायसवाल उपस्थित रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post