सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव सकुशल हुआ संपन्न

सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को चेतगंज में हुआ। दोपहर चार बजे के बाद मतणना हुई। इसमें प्रमोद कुमार राम त्रिपाठी अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। उन्हें 375 मत मिले। उनके प्रतिद्ववंदी दिलीप कुमार श्रीवास्तव को 151 वोट मिले।सचिव पद पर रामकृष्ण ने कब्जा कर लिया। नए सचिव को 316 जबकि प्रतिद्वंदी चंद्रेश कुमार सिंह को 216 वोट मिले। कृष्ण दास गुजराती कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हुए। उन्हें 270 मत मिले। 

इसके अलावा शशिकांत श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोहेल अख्तर कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संत लाल मौर्या संयुक्त सचिव (प्रशासन), अश्विनी कुमार संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पद पर निर्वाचित हुए। वरिष्ठ कार्यकारिणी में अजय कुमार सिंह, अमित अस्थाना, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, श्याम सुंदर विश्वकर्मा तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी में कमलेश कांत गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, नरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार - को शामिल किया गया है। वहीं, चुनाव जीतने वाले पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। ढोल नगाड़े की धुन के साथ ही आतिशबाजी की गई और सभी पदाधिकारी का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई गयी

Post a Comment

Previous Post Next Post