लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए मारवाड़ी चौराहे पर आज से लागू होगी यू-टर्न की व्यवस्था

मंडुवाडीह चौराहे पर शुक्रवार से यू-टर्न व्यवस्था लागू हो जाएगी। पहले 15 दिन तक इसे ट्रायल के तौर पर लागू किया गया है। प्रयोग सफल रहा तो इसे आगे स्थायी कर दिया जाएगा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। महमूरगंज की तरफ जाने वाले वाहनों को मंडुवाडीह थाना, मुढैला, चांदपुर या लहरतारा जाना होगा, वह मंडुवाडीह चौराहे से बाएं मुड़कर सौ मीटर आगे तक जाएंगे।

फिर दाएं मुड़कर वापस अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। इसी तरह मंडुवाडीह थाना की ओर से आने वाले जिन वाहनों को महमूरगंज या बनारस स्टेशन की ओर जाना होगा, वह मंडुवाडीह चौराहे से बाएं मुड़कर वापस अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। प्रायोगिक तौर पर शुरू की गई इस व्यवस्था के परिणाम सकारात्मक आए तो इसे स्थायी कर दिया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने गुरुवार की रात मंडुवाडीह थाना पहुंचे। उन्होंने मंडुवाडीह इलाके में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों व पुलिस को ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मंडुवाडीह थाना में स्थानीय दुकानदारों से बात की। उनकी समस्याएं जानीं और सुझाव भी लिए। पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी के गठन में जुट गई है। इसके तहत स्थानीय लोगों को एक कार्ड जारी किया जाएगा। उस पर अधिकारियों के नंबर अंकित होंगे। 15 मिनट से अधिक समय तक जाम लगने पर उन्हें पुलिस अधिकारियों को सूचना देनी होगी। पुलिस आयुक्त के अनुसार आवागमन के लिए इलाके के अन्य संपर्क मार्गों के इस्तेमाल की भी योजना बनाई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post