पूर्व सांसद धनंजय सिंह के समर्थक की गोली मार कर हुई हत्या

जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। धनंजय सिंह के घर से करीब 2 किमी दूर रीठी बाजार के पास गोली मारी गई। 3 लोगों ने घेरकर अनीस खान पर हमला किया। अनीस खान अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनीस को 3 लोगों ने उस समय मारा जब वो सामान लेने रीठी बाजार जा रहा था। हमलावर मौके से फरार हो गए। शाम को करीब 7 बजे हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। आनन फानन में अनीस खान को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद सिकरारा थाना इलाके के रीठी गांव में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

धनंजय सिंह का साथ छोड़ दिए थे अनीस- पत्नी

नीस खान की पत्नी रेशमा बानों ने बताया कि अनीस पहले नेता धनंजय सिंह के साथ रहते थे। 

लेकिन बाद में उनका साथ छोड़कर अपना काम, जो मिल जाता वो करते थे। उनसे किसकी क्या दुश्मनी थी ये हमें जानकारी नहीं है।

धनंजय सिंह के घर से 2 किमी. दूर है रीठी बाजार

अनीस पर जहां हमला किया गया वो जगह पूर्व सांसद धनंजय सिंह के घर से करीब 2 किमी. दूर है। धनंजय सिंह का घर बनसफा में है और रीठी ही इलाके की नजदीकी बाजार है। जहां लोग बाजार करने जाते हैं।

पड़ोस के विवाद में हत्या हुई- एस.पी.आर.ए

जौनपुर के एस.पी.आर.ए शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अनीस खान और उसके पड़ोसी पांडू पुत्र मुस्तकिम का आपसी विवाद था। पांडू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की। 

अनीस पर चाकुओं से भी हमला किया गया। दोनों पहले साथ काम करते थे। दोनों के खिलाफ केस भी दर्ज हैं। जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post