वाराणसी में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने अजय राय के साथ किया रोड शो

वाराणसी में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा नेता डिंपल यादव अपनी चुनावी रैली निकाली। उनके साथ कांग्रेस नेता अजय राय भी मौजूद रहे। रैली की शुरुआत दुर्गाकुंड स्थित मां दुगा के आशीर्वाद के साथ की गई। देर शाम प्रियंका गांधी, डिंपल यादव और अजय राय ने संयुक्त रूप से बाबा काल भैरव मंदिर का दर्शन-पूजन किया। रोड शो में कांग्रेस और सपा नेताओं को जमावड़ा दिखा। वे पार्टी समर्थित नारे लगाते रहे। 

वाहन पर बैठे प्रियंका, डिंपल और अजय राय के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाई जा रही थीं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव ने पहले दुर्गाकुंड स्थित मां दुर्गा के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा का आशीर्वाद लिया, फिर रोड शो की शुरूआत की। रोड शो के रूट पर मानस मंदिर, त्रिदेव मंदिर और संकटमोचन मंदिर समेत 21 से अधिक छोटे बड़े मंदिर हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता रोड शो का जगह-जगह स्वागत करते रहे। इस दौरान रोड शो का स्वागत पुष्पवर्षा के साथ किया गया। 

रोड शो के दौरान कांग्रेस नेता और डिंपल ने जगह-जगह रूक कर जनता को संबोधित भी किया। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अजय राय के लिए जनसमर्थन भी मांगा। कांग्रेस नेता अजय राय पब्लिक का अभिवादन करते रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच रोड शो धीरे-धीरे लंका स्थित मालवीय जी की प्रतिमा के पास बढ़ रहा था। यहां भी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही लेकिन ट्रॉमा सेंटर मोड़ पर ही काफिले को रोक दिया गया। इसके बाद प्रियंका गांधी और डिंपल यादव दोनों अपने कार में बैठकर निकल गईं।

लाखों मतदाता हुए रोड शो से रूबरू मतदाता 

प्रियंका गांधी और डिंपल यादव के रोड शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रास्ते में गुलाब की पंखुडियों से रोड शो का स्वागत किया गया। वहीं, इस रोड शो से धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की कर्मस्थली सहित 10 से अधिक मठ, दुर्गाकुंड से लेकर सीरगोवर्धन तक 14 हजार से अधिक व्यापारी, 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं और डेढ़ लाख से अधिक मतदाता रूबरू हुए। 

कार्यकर्ताओं को उमड़ा हुजूम

डिम्पल और प्रियंका के रोड शो में भाग लेने रामनगर से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्त्ता पहुंचे। सपा महानगर पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विवेक कंहार के नेतृत्व में रामनगर में जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया। शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। पार्षद रामकुमार यादव 'राजू' के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक जूलुस से रोड शो में पहुंचे। यहां वक्ताओं ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन इस बार यूपी में करिश्मा करने जा रहा है। यह गठबंधन सब पर भारी पड़ने जा रहा है और भाजपा के 400 पार के दावों की पोल खोल कर रख देगा। कहा कि आगामी चार जून को सबकी गलतफहमी दूर हो जाएगी। शाम चार बजे बाबतपुर एयरपोर्ट उतरने के बाद दोनों महिला नेता दुर्गा मंदिर से रोड शो की शुरूआत की जो मानस मंदिर, त्रिदेव मंदिर, संकटमोचन मंदिर, रविदास गेट, लंका महामना प्रतिमा, ट्रामा सेंटर, भगवानपुर, छित्तूपुर, सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर तक गया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सपा नेता डिंपल यादव और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बाबा काल भैरव मंदिर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया, आरती की। तीनों नेताओं ने चुनाव में जीत की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post