सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में गुरुवार सुबह एक मकान में जोरदार विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि राजू खान का पूरा मकान ढहकर जमींदोज हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान में कथित तौर पर पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान विस्फोट होने की बात सामने आई है। हालांकि, मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे या नहीं और विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। विस्फोट में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले में वाराणसी के डीसीपी राजेश पांडेय का बयान भी लिया गया है।
Tags
Trending


