वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

वाराणसी में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। सोमवार को आजाद पार्क से महिलाओं का जुलूस निकला, जो नारेबाजी करते हुए मैदागिन पहुंचा। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा के झंडे और पोस्टर लेकर राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

मैदागिन स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचकर महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को घेरा। भाजपा नेताओं का आरोप है कि दिल्ली में एक प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी के साथ अनुचित व्यवहार किया था। इसी मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया और कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर चुप नहीं रहा जा सकता।

प्रदर्शन का नेतृत्व काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता सिंह और भाजपा महानगर महामंत्री पूजा दीक्षित ने किया। पूजा दीक्षित ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के मामले में पार्टी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने राहुल गांधी से कथित घटना पर माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन में नेहा कक्कड़, साधना वेदांती सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post