श्री काशी सर्राफा मंडल की ओर से गुरुवार को आसभैरव स्थित अग्रवाल भवन में आम सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक में सर्राफा कारोबार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान व्यापारियों के हितों, उनकी समस्याओं और मंडल की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।
आम सभा में अशोक अग्रवाल, सत्यनारायण सेठ, अरविंद सर्राफ, प्रहलाद अग्रवाल और संजीव अग्रवाल सहित मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक के माध्यम से व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय और संगठन की भूमिका को लेकर विचार साझा किए गए।
Tags
Trending


