डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर जुटे युवा,काशी विद्यापीठ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पीडीए यूथ मीटअप अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में डॉ. कलाम के वैज्ञानिक योगदान, पोखरण परमाणु परीक्षण और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाले विचारों को याद किया गया। इस दौरान छात्र-युवाओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अंकुर पांडेय ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति पद के लिए तत्कालीन सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने प्रस्तावित किया था। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय रखा गया था। वक्ताओं ने डॉ. कलाम के विचारों और देश के विकास में उनके योगदान पर चर्चा की।

कार्यक्रम का आयोजन और संचालन समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा कि पीडीए युवा वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं। कार्यक्रम में आदर्श गौतम, अक्षय पाल, जुगल किशोर समेत सैकड़ों छात्र और युवा मौजूद रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post