चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान तेज, 10 किलो प्रतिबंधित मांझे के साथ दुकानदार गिरफ्तार

वाराणसी के नया पानदरीबा इलाके में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चेतगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 10 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद किया। यह कार्रवाई 15 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर की गई। 

                          

पुलिस के मुताबिक, जगन्नाथ मूर्ति की दुकान के पास छापेमारी कर जगन्नाथ गुप्ता (38) को पकड़ा गया। आरोपी कालीमहल, नया पानदरीबा का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से 14 अंटियों में रखा प्रतिबंधित मांझा मिला। पुलिस ने बरामद मांझे को जब्त कर लिया है।


चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल से होने वाले खतरों को देखते हुए पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। चेतगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 254/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post