सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा : इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर काशी की जनता में उत्साह, वर्तमान सरकार पर बोला हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा गुरुवार को वाराणसी आये। इस दौरान होटल में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं छठवें और सातवें चरण का चुनाव होना है जिसमें सातवें और अंतिम चरण में वाराणसी लोकसभा सीट पर मतदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच चरण के चुनाव होने के बाद सारे हिंदुस्तान से हमें संदेश मिला कि इंडिया गठबंधन की सरकार सुनिश्चित है। हिंदुस्तान की जनता भाजपा सरकार पर बहुत आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर सकी है। 

उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी के माध्यम से भाजपा सत्ता में आई इस बार के चुनाव प्रचार में भाजपा ने एक भी विकास के मुद्दे को लेकर प्रचार नहीं किया। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्या विकास किया इसका कहीं जिक्र नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। कहा कि हिंदू, मुस्लिम,सिख,इसाई यह भाईचारे की हमारे देश में परंपरा है यदि मोदी जी सत्ता में आ जाएंगे तो इस भाईचारे को खत्म कर देंगे। वही काशी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव के रोड शो के विषय में विस्तार से जानकारी दी।


Post a Comment

Previous Post Next Post