भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह का ओलंपिक 2024 में हुआ चयन, भाजपा कार्यकर्ता हुए खुशी से गदगद

बिहार के जमुई सदर सीट से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह का पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में चयन हुआ है।ओलंपिक में जाने वाली श्रेयसी सिंह पहली बिहारी बनी है। 

वह 2014 राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो) में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक और उसी वर्ष एशियाई खेलों में (इंचियोन) में डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में कान्स्य पदक तथा 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया है। श्रेयसी सिंह ने कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स जैसे कई खेलों में मेडल जीता है। उनके 17 साल की अथक मेहनत के बाद उनका ओलंपिक में चयन हुआ है और उनके ओलंपिक में चयन होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post