लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में 8 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर 58.34% दर्ज हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के तहत पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और चंडीगढ़ सहित देश के 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 58.34 मतदान दर्ज किया गया है. शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 69.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

वहीं, सबसे कम मतदान बिहार में दर्ज हुआ है, जहां शाम 5 बजे तक 50 प्रतिशत से भी कम (48.86 प्रतिशत) मतदाताओं ने वोटिंग की है. अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो झारखंड में 67.95, हिमाचल प्रदेश में 66.56, चंडीगढ़ में 62.80, ओडिशा में 62.46, पंजाब में 55.20 और उत्तर प्रदेश में 54 प्रतिशत मतदाताओं ने शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के तहत पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट सहित 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने अ मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा की वोट तय करेगा कि इस देश की दिशा और दशा क्या होगी। 

आगे कहा की आज भारत का महापर्व है। नागरिकों का हर वोट देश की दिशा और दशा तय करेगा। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।" उन्होंने आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मोहाली जिले के लखनौर में मतदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post