प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एग्जिट पोल को बताया मनगढ़ंत, कहा : महाभारत की तरह छल से जीतने की अंतिम रणनीति

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि इंडिया मठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। सरकार प्रायोजित एग्जिट पोल महाभारत की तरह छल से जीतने के अंतिम एक रणनीति मात्र है। इंडिया गठबंधन के मतगणना अभिकर्ता तन्मयता से मतगणना के अंतिम क्षण तक स्वच्छ पारदर्शी गणना के लिये जूझेंगे और सरकार प्रायोजित एग्जिट पोल रणनीति को विफल कर इंडिया सरकार के लिये मिले जनादेश को साकार परिणाम तक पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि 'निश्चित तौर पर दबाव बनाने का काम किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि 'एग्जिट पोल मनगढ़ंत हैं। ये सिर्फ लोगों पर साइकोलॉजिकल दबाव बनाने के लिए है। लोगों को साइकोलॉजिकल कमजोर करने के लिए है। हम लोगों ने जमीनी स्तर पर चुनाव लड़ा है। हमें पता है की क्या होने वाला है। इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान हुआ है। हम सब इंडिया गठबंधन की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। बता दे कि लोकसभा चुनाव-2024 की पोलिंग समाप्त हो चुकी है। 4 जून को सभी सीटों के लिए एक साथ काउंटिंग होगी। उसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि एग्जिट पोल का आधार EVM नहीं DM है। इस बयान का अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और वाराणसी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने भी समर्थन किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post