श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ बखान

नारायणपुर मिर्जापुर स्थित हेमा उत्सव वाटिका मे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक पंडित प्रवीण पांडेय महाराज ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया।कथा व्यास पंडित प्रवीण पांडेय जी महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उनको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। 

पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं। उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं। इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं। वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं। जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। 

भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं। जिससे हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा को बंद कर देते हैं। जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं। इस मौके पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर तबले पर संगत कर रहे अनिल तिवारी और  भजन गायक शिवम् शुक्ला ने भजन गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post