वाराणसी के गंगा महल घाट के सामने एक नवविवाहिता ने गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद वह मे डूब गई। महिला को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जब तक उसका रेस्क्यू किया जाता, वह गहरी धारा में समा गई।
वहीं, मौके पर मौजूद भतीजे ने बताया कि गंगा में छलांग लगाने वाली महिला का नाम संतोषी (20) है। उसका घर भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड सफाई बस्ती में है। 6 महीने पहले संतोषी की कन्हैया से शादी हुई थी। शनिवार को वह अपने पति से झगड़ा करके गंगा घाट पहुंची थी। यह झगड़ा मेला न घुमाने के बाद हुआ।
देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
गंगा में डूबने की सूचना घाट पर चाय लगाने वाले टिक्कू ने जल पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुट गई है। विवाहिता के साथ उसका 7 साल का भतीजा डैनियल भी पहुंचा था। देर रात तक संतोषी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया।
मेला न घूमाने को लेकर पति से हुआ था विवाद
शनिवार की देर रात विवाहिता के साथ आए भतीजे डैनियल ने बताया- चाची संतोषी का चाचा से झगड़ा हुआ था। मेला न घुमाने की बात पर लड़ाई हुई थी। इसके बाद चाची मुझे लेकर यहां आ गईं। उन्होंने यहां आने की बात किसी को नहीं बताई थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि घाट किनारे ही खड़े रहना, कहीं जाना नहीं। मैं गंगा नहाकर आती हूं। लेकिन, वो नहीं आईं।
जल पुलिस प्रभारी मिथलेश यादव ने बताया- गोताखोर महिला काी तलाश कर रहे हैं। महिला के परिवार वालों द्वारा सूचना मिलते ही टीम को भेजा गया था। लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला सकता हैं। पानी में बहाव काफी तेज है। जैसे ही कुछ पता चलेगा, परिजनों का सूचना दी जाएगी।