कबीरचौरा स्थित कंपोजिट विद्यालय, दशाश्वमेध जोन (नगर क्षेत्र) का वार्षिकोत्सव ‘अभ्युदय’ भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्राओं ने होली गीतों, कव्वाली तथा विविध रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों पर पूरा विद्यालय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मधु सिंह ने आगंतुक अतिथियों का अंगवस्त्रम एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया। अतिथियों ने सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को ‘कबीर किसलय सम्मान’ से सम्मानित किया। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने सम्मान पाकर हर्ष व्यक्त किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद अवनीश यादव (विक्की), पूर्व पार्षद गिरीश श्रीवास्तव, मनीषा प्रसाद, विवेक श्रीवास्तव, धीरेन्द्र झा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।वार्षिकोत्सव ‘अभ्युदय’ ने विद्यालय परिवार की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संदेश दिया।

