मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे वाराणसी, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।दर्शन के उपरांत उन्होंने कहा, “भोलेनाथ सब पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें। हम सभी गौरवशाली और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”

पत्रकारों से बातचीत के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री बोलने से बचते नजर आए और उन्होंने इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं की।होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, “होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। इस दिन सभी गिले-शिकवे भूलकर प्रेम और सौहार्द के साथ मिलकर होली मनाएं। सभी एक हो जाएं और भाईचारे का संदेश दें।”







Post a Comment

Previous Post Next Post