उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की परंपरा निभाते हुए रोज़ा इफ्तार का आयोजन

भारत रत्न स्वर्गीय उस्ताद बिस्मिल्लाह खान साहब की परंपरा को निभाते हुए उनके बेनिया बाग स्थित आवास पर रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। हर वर्ष इसी दिन खान साहब की याद में रोज़ा खुलवाने की परंपरा आज भी कायम है।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शकील अहमद ‘जादूगर’ ने बताया कि करीब 80 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और सम्मान के साथ निभाई जा रही है। उन्होंने बताया कि खान साहब के जीवनकाल में यहां रोज़ा इफ्तार के मौके पर आम लोगों के साथ बनारस के कलाकार भी बड़ी संख्या में शामिल होते थे।

शकील अहमद ने बताया कि खान साहब ने अपने मित्रों के साथ यह निर्णय लिया था कि हर मित्र एक-एक दिन रोज़ा खुलवाएगा। खान साहब के हिस्से में बुधवार का दिन आया, जिसे आज भी उसी परंपरा के तहत निभाया जाता है।इफ्तार से पूर्व मौलाना अकील हुसैनी साहब ने नमाज़ अदा कराई। इस अवसर पर काजिम हुसैन, नाजिम हुसैन, मोहम्मद सिपटैन, नासिर अब्बास, नजमुल हुसैन, आफाक हैदर, मिनाजुल हुसैन, मंजू उर्फी, जावेद हुसैन, गाजिया अली, यावर अब्बास, जैन, शादाब अली, हसन हादी हसन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खान साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी सांस्कृतिक विरासत और गंगा-जमुनी तहज़ीब को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post