स्वामी हरशंकरानन्द की पुण्यतिथि पर सेवा और समर्पण का संकल्प

नेवादा सुन्दरपुर स्थित स्वामी हरशंकरानन्दजी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में प्रेरणा-स्रोत स्वामी हरशंकरानन्द जी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित जनों ने श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अस्पताल के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि संत का जीवन समाज में सेवा, समरसता और मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित होता है। स्वामी हरशंकरानन्द जी महाराज ने अपने जीवन से सेवा, करुणा और कर्तव्यपरायणता का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि संस्थान स्वामीजी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए निष्काम सेवा-भाव, उत्तम स्वास्थ्य सुविधा और नैतिक चिकित्सा मूल्यों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अस्पताल परिवार ने संकल्प लिया कि रोगी-सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मानवीय संवेदनाओं और चिकित्सा नैतिकता को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।पुण्यतिथि कार्यक्रम का समापन सेवा-संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं अतिथियों ने स्वामीजी के विचारों को अपने व्यवहार में उतारने का दृढ़ निश्चय व्यक्त किया।इस अवसर पर डॉ. आलोक, डॉ. यशवेंद्र, डॉ. ललित पाण्डेय, डॉ. कंचन पटेल, नरेश, विक्रांत, अलका, अनीता, ममता, राममूरत, अनिल यादव सहित अस्पताल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post