नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष अभय स्वाभिमानी, महामंत्री आनंद राय (एडवोकेट), विवेक सिंह (एडवोकेट) व आचार्य पं राजेंद्र त्रिवेदी ने आगामी अखिल भारतीय होली हास्य विशिष्ट कवि सम्मेलन की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी होली मिलन समारोह एवं अखिल भारतीय होली हास्य विशिष्ट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन 4 मार्च, सायं 6 बजे से भैसासुर घाट, राजघाट स्थित रविदास मंदिर के सामने ओपन थिएटर में किया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य काशी की मौज-मस्ती, अल्हड़पन और सांस्कृतिक जीवंतता को बनाए रखना है। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन अपने अनोखे और निराले अंदाज के लिए विख्यात है, जिसमें देश के प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि होली के रंग में सराबोर रचनाओं का रसपान कराएंगे।
इस अवसर पर हास्य-व्यंग्य के जाने-माने रचनाकार — बद्री विशाल (कवि संयोजक), अनिल आवारा जौनपुरी, दिनेश सिंह गुंजन, पिसा बनारसी, रमेश पांडे (मिर्जापुर), चिंतित बनारसी, राज बनारसी सहित करीब एक दर्जन ख्यातिलब्ध कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे।पत्रकार वार्ता में विजय कपूर (समाजसेवी), आचार्य पं. राजेंद्र त्रिवेदी (राजू), पारस यादव, दिनेश यादव (पप्पू), संजय मिश्रा, विजय यादव (एडवोकेट), विनीत यादव, दिलीप यादव, अम्बरीष सिंह भोला, शिवांशु यादव सहित नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।महामंत्री आनंद राय (एडवोकेट) ने काशीवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं।

