काशी पहुंचे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, गंगा आरती में होंगे शामिल

वाराणसी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. माणिक साहा आज काशी पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड में हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे वे दशाश्वमेध घाट पर आयोजित होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगे और मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे।

रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को प्रो. माणिक साहा काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर वे हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएंगे।मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव किए गए हैं। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post