कोर्ट से राहत के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल, मीडिया के सामने छलके आंसू

नई दिल्ली: शराब घोटाला मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने भावुक हो गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और उनकी आंखों से आंसू निकल आए।दिल्ली की अदालत से मिली राहत के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा,केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपनी जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी की कमाई की है। आज कोर्ट में साफ हो गया कि मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं और केजरीवाल भी कट्टर ईमानदार है।”इस दौरान उन्होंने अपने सहयोगी मनीष सिसोदिया का भी बचाव किया और कहा कि सच्चाई की जीत हुई है।


क्या है मामला?दिल्ली सरकार की कथित शराब नीति से जुड़े घोटाले को लेकर जांच एजेंसियां लंबे समय से जांच कर रही थीं। इसी मामले में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं से पूछताछ और गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई थी। अदालत में सुनवाई के बाद केजरीवाल को राहत मिली, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।राजनीतिक हलचल तेजअदालत के फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इसे “सच्चाई की जीत” बताया है, जबकि विपक्षी दलों की ओर से इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।फिलहाल मामले की अगली सुनवाई की तारीख और विस्तृत आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post