लहुराबीर की कपड़ा दुकान से चोरी का CCTV वायरल, महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष पर उठे सवाल

काशी के व्यापारिक जगत में उस समय हड़कंप मच गया जब लहुराबीर स्थित एक प्रतिष्ठित कपड़े की दुकान से चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में  स्वयं को वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष बताने वाली सुनीता सोनी भी नजर आ रही हैं।वीडियो में उनके साथ आई दो महिलाएं कपड़े उठाते हुए दिखाई दे रही हैं। मामला सामने आने के बाद दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुनीता सोनी ने जारी किया वीडियो बयान

वीडियो वायरल होने के बाद सुनीता सोनी ने अपना पक्ष रखते हुए वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि बाजार में उनकी मुलाकात जौनपुर की कुछ परिचित महिलाओं से हुई थी, जो खरीदारी की बात कह रही थीं। परिचित होने के नाते वह उनके साथ दुकान में चली गईं।सुनीता सोनी का दावा है कि उनके साथ आई महिलाओं ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की “रत्ती भर भी भनक” नहीं लगी।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

इस मामले में के टीवी संवाददाता अन्नू श्रीवास्तव ने विशेश्वरगंज भैरोनाथ व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता से बातचीत की। प्रतीक गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने कभी “महिला व्यापार मंडल” नाम की किसी पंजीकृत संस्था के बारे में नहीं सुना है।उन्होंने कहा, “न तो यह संगठन रजिस्टर्ड है और न ही इसका कोई चुनाव होता है। ऐसे में यह लोग नगर में किस आधार पर पद का रौब जमा रहे हैं? वीडियो में साफ दिख रहा है कि सामान उठाकर रखा जा रहा है। यदि कोई व्यापारी नेता होगा तो ऐसी हरकत नहीं कर सकता। और यदि कोई कहे कि मेरे साथ के लोग कर रहे थे, तो फिर वह चोरों का सरगना कहलाएगा।”फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे घटनाक्रम की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post